10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 1 (कक्षा – 10 भूगोल)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 1 (कक्षा – 10 भूगोल)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 1 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 1 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF)

प्रश्न 1. संसाधन को परिभाषित कीजिए। [2019A, 20154]

उत्तर-मानव के उपयोग में आने वाली सभी वस्तुएँ संसाधन हैं। संसाधन का अर्थ जिम्मरमैन के अनुसार, संसाधन होते नहीं बनते हैं । संसाधन भौतिक एवं जैविक दोनों हो सकते हैं। भूमि मृदा, जल खनिज जैसे भौतिक संसाधन मानवीय आकांक्षाओं की पूर्ति संसाधन बन जाते हैं। जैविक संसाधन वनस्पति, वन्य-जीव तथा जलीय जीव जो मानवीय जीवन को सुखमय बनाते हैं।

प्रश्न 2. मानव के लिए संसाधन। क्यों आवश्यक हैं ? [2012]

उत्तर–प्रकृति प्रदत्त वस्तुएँ हवा, पानी, वन, वन्य जीव, भूमि, मिट्टी, खनिज सम्पदा एवं शक्ति के साधन या स्वयं मनुष्य द्वारा निर्मित संसाधन के बिना मनुष्य की जरूरतें पूरी नहीं हो सकती हैं तथा सुख-सुविधा नहीं मिल सकती है। मनुष्य का आर्थिक विकास संसाधनों की उपलब्धि पर ही निर्भर करता है। संसाधनों का महत्त्व इस बात से है कि इनकी प्राप्ति के लिए मनुष्य कठिन-से-कठिन परिश्र करता है, साहसिक यात्राएँ करता है, फिर अपनी बुद्धि, प्रतिभा, क्षमता, तकनीकी ज्ञान और कुशलताओं का प्रयोग करके उनके उपयोग की योजना बनाता है, उन्हें उपयोग में लाकर अपना आर्थिक विकास करता है। इसलिए मनुष्य के लिए संसाधन बहुत आवश्यक है। इसके बिना मनुष्य का जीवन एक क्षण भी नहीं चल सकता है।

प्रश्न 3. संसाधन संरक्षण की उपयोगिता को लिखिए। [TBQ]

उत्तर-संसाधनों का अविवेकपूर्ण या अतिशय उपयोग, विविध सामाजिक आर्थिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय समस्याओं को जन्म देती है। इन समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न स्तरों पर संरक्षण की आवश्यकता है। संसाधनों का नियोजित एवं विवेकपूर्ण उपयोग ही संरक्षण कहलाता है। प्राचीन काल से ही संसाधनों का संरक्षण समाज-सुधारकों, नेताओं, चिंतकों एवं
पर्यावरणविदों के लिए यह चिन्तनीय एवं ज्वलंत विषय रहा है। वर्तमान में मेघा पाटेकर का नर्मदा बचाओ अभियान, सुन्दर लाल बहुगुणा का चिपको आंदोलन संसाधन संरक्षण की दिशा में अति सराहनीय कदम है।

प्रश्न 4. संसाधन-निर्माण में तकनीक की क्या भूमिका है, स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- भौतिक एवं जैविक संसाधन दोनों पदार्थ तकनीक के सहारे ही जीवनोपयोगी हो पाते हैं। आदि मानव तकनीक को पाकर ज्ञानी मानव बन गया। पर्यावरण में उपलब्ध पदार्थों का जनप्रिय तकनीक के सहारे जीवन को सुखमय बनाने में मानव सक्षम हो गया। जब पर्यावरण में मानव द्वारा जनप्रिय तकनीक का प्रयोग होता है तब सभ्यता विकसित होती है। सदियों से कोयला पेट्रोलियम एवं अन्य खनिज पृथ्वी के गर्भ में पड़ा हुआ था, लेकिन उस समय के आदि मानव में तकनीक
ज्ञान का अभाव था।

प्रश्न 5. संभावी एवं संचित कोष संसाधन में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-संभावी संसाधन ऐसे संसाधन जो किसी क्षेत्र विशेष में मौजूद होते हैं। जिसे भविष्य में उपयोग लाये जाने की संभावना रहती है। जिसका उपयोग अभी तक नहीं किया गया हो जैसे—हिमालय क्षेत्र का खनिज, राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में पवन और सौर ऊर्जा की असीम संभावनाएँ हैं संचित कोष संसाधन ऐसे संसाधन भंडार जिसे उपलब्ध तकनीक के आधार पर प्रयोग में लाया जा सकता है। भविष्य की यह पूँजी है। नदी जल भविष्य में
जलविद्युत उत्पन्न करने में उपयुक्त हो सकते हैं। ऐसे संसाधन वन में या बाँधों में जल के रूप में संचित है।

प्रश्न 6. अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र किसे कहा जाता है?

उत्तर–किसी देश की तट रेखा से 200 km. की दूरी तक का क्षेत्र अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र कहा जाता है।

प्रश्न 7. क्योटो सम्मेलन कहाँ और क्यों आयोजित हुए

उत्तर-दिसम्बर 1997 में पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए जापान के क्योटो में सम्मेलन आयोजित हुए।

N0

English Reader Section Objective

1.

January Night

2.

Allergy

3.

The Bet

4.

Quailty

5.

Sun & Moon

6.

Two Horizons

7.

Love Defiled

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 1 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 1 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF) 10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 1 (कक्षा – 10 भूगोल )