10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 3 (कक्षा – 10 भूगोल)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 3 (कक्षा – 10 भूगोल)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 3 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 3 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF)

प्रश्न 1. जल संसाधन के क्या उपयोग हैं? लिखें।

उत्तर-जल संसाधन का उपयोग पेयजल, घरेलू कार्य, सिंचाई, उद्योग, जन स्वास्थ्य, स्वच्छ जल, जलविद्युत निर्माण, मत्स्य पालन, जलकृषि, पर्यटन विकास, जल-क्रीड़ा, परमाणु संयत्र, शीतलन, औद्योगिक क्षेत्रों में इसका उपयोग होता है

प्रश्न 2. भारत के किन भागों में नदी डेल्टा का विकास हुआ है? [2018A]

उत्तर–भारत के पूर्वी तटीय मैदान स्थित महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नदियों द्वारा निर्मित डेल्टा का निर्माण हुआ है। यहाँ की मृदा में पोटाश, फॉस्फोरस और चूना जैसे तत्वों की प्रधानता है। अधिक उपजाऊ होने के कारण गहन कृषि
की जाती है।

प्रश्न 3: नदी-घाटी परियोजनाओं के मुख्य उद्देश्यों को लिखें। अथवा, नदी घाटी परियोजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं ? [2015C]

उत्तर–नदी घाटी परियोजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
(i) सिंचाई और भूमि का वैज्ञानिक उपयोग एवं प्रबन्ध।
(ii) जल विद्युत शक्ति उत्पादन में वृद्धि और औद्योगिकरण।

(3) बाढ़ नियंत्रण और बीमारियों की रोकथाम में सहायता।
(iv) मछली फार्मिंग का विकास एवं कृत्रिम झीलों में आमोद-प्रमोद के साधन
उपलब्ध कराना।
(v) भूमि कटाव रोककर उसे कृषि योग्य बनाना आदि।

प्रश्न 4. जल संकट क्या है?

उत्तर-उद्देश्य जनित जल की अनुपलब्धता जल संकट कहलाता है । सूखा जल संकट का ही कारण है। वर्षा में वार्षिक और मौसमी परिवर्तन के कारण जल संसाधन की उपलब्धता के समय और स्थान की विभिन्नता से है। प्रायः जल की कमी इसके अतिशोषण, अतिउपयोग एवं समाज के विविध वर्गों में जल की असमान वितरण से उत्पन्न होती है। किसान खेतों पर अपने निजी कुँए और नलकूप के द्वारा भूमि को संचित कर कृषि उत्पादन को बढ़ा रहे हैं। इससे भूमिगत जल-स्तर नीचे गिर रहा है और जल संकट उत्पन्न हो रहा है।

प्रश्न 5. वर्षा जल संग्रहण/वर्षा की खेती से आप क्या समझते हैं ? इसके उद्देश्यों को लिखें।

उत्तर-जल संग्रहण/वर्षा की खेती का तात्पर्य आर्द्र खेती से है, जो विशेषकर कांप और काली मिट्टी के क्षेत्रों में की जाती है। यहाँ 100 से 200 सेमी वर्षा होती है। मध्यवर्ती गंगा का मैदान इसका प्रमुख क्षेत्र है जहाँ प्राय: दो फसलें पैदा की जाती है और कभी-कभी जायद की फसल भी उत्पन्न कर ली जाती है। ऐसे क्षेत्र में उन्नत सिंचाई तंत्र का भी शुष्क मौसम में प्रयोग कर लिया जाता है।

प्रश्न 6. अंतर्राज्यीय जल-विवाद के क्या कारण हैं ?

उत्तर–अंतर्राज्यीय जल-विवाद का मुख्य कारण एक नदी का कई राज्यों से होकर बहना एवं जल बँटवारे को लेकर एक राज्य से दूसरे राज्य में हमेशा टकराहट होती है जैसे-कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू के बीच कावेरी जल-विवाद, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं आंध्रप्रदेश के बीच तुंगभद्रा जल विवाद ।

प्रश्न 7. भारत की नदियों के प्रदूषण के कारणों का वर्णन कीजिए।

उत्तर–वर्तमान समय में भारत की अधिकांश नदियाँ प्रदूषित है एवं छोटी नदियाँ तो अत्यंत विषैली हो गई हैं। कारण देश की अधिकांश बडी नदियों के तट पर स्थित बड़े-नगरों तथा तटों के पास औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा कारखानों से विस्तृत जल के प्रवाह के कारण अधिकांश नदियाँ प्रदूषित हो गयी हैं। इसके अलावे घरेलू एवं रसायनों, कीटनाशकों, कारखानों के कचरे, रंगों एवं जीव जंतु, पेड़-पौधे, मृत शरीर के अवशेष भी नदियों के जल को प्रदूषित कर रहे हैं।

N0

English Reader Section Objective

1.

January Night

2.

Allergy

3.

The Bet

4.

Quailty

5.

Sun & Moon

6.

Two Horizons

7.

Love Defiled

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 3 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 3 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF) 10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 3 (कक्षा – 10 भूगोल )