10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 6 (कक्षा – 10 भूगोल)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 6 (कक्षा – 10 भूगोल)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 6 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 6 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF)

प्रश्न 1. पेट्रोलियम का महत्व कोयले से अधिक क्यों है? [2019A]

उत्तर — पेट्रोलियम ताप प्रकाश के लिए ईंधन, मशीनों का स्नेहक, अनेक विनिर्माण उद्योगों को कच्चा माल प्रदन करता है तेलशोधनशालाएँ-संश्लेषित वस्त्र, उर्वरक तथा असंख्य रसायन उद्योगों में एक कोणीय बिन्दु का काम करता है। इसकी उपयोग संश्लेषित वस्त्र, उर्वरक तथा रसायन उद्योगों में होता है। जबकि कोयला, ईंधन तथा विद्युत के रूप में ही उपयोग होता है।

प्रश्न 2. सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है ?

उत्तर—सूर्य के ताप से प्राप्त ऊर्जा को सौर ऊर्जा कहते हैं। कोरोवोल्टाइक प्रौद्योगिक द्वारा बिना परबाइन आदि के सूर्य प्रकाश को सीधे विद्युत में बदलती है।

प्रश्न 3. परमाणु शक्ति किन-किन खनिजों से प्राप्त होता है?

उत्तर-परमाणु शक्ति निम्न खनिजों से प्राप्त होता है यूरेनियम, थोरियम, ग्रेफाइट, इल्मेनाइट, एंटीमनी, ग्रेफाइट आदि ।

प्रश्न 4. कोयले के विभिन्न प्रकारों के नाम लिखिये।

उत्तर-कोयला चार प्रकार के होते हैं-

(i) ऐंथ्रासाइट,

(ii) बिटुमिनस,

(iii) लिग्नाइट एवं

(iv) पीट कोयला।

प्रश्न 5. पेट्रोलियम से किन-किन वस्तुओं का निर्माण होता है ?

उत्तर_गैसोलीन, डीजन, किरासन तेल, स्नेहक, कीटनाशक दवाएँ, साबुन, कृत्रिम रेशा और प्लास्टिक ।

प्रश्न 6. नदी घाटी परियोजनाओं को बहुउद्देशीय क्यों कहा जाता है ?

उत्तर—नदी घाटी परियोजना जिससे एक ही समय में बहुत से उद्देश्य पूरे किए जा सकते हैं इसलिए इसे बहुउद्देशीय परियोजना कहा जाता है जैसे-सिंचाई, विद्युत उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण, पेयजल, पर्यटन उद्योग आदि ।

प्रश्न 6. नदी घाटी परियोजनाओं को बहुउद्देशीय क्यों कहा जाता है ?

उत्तर—नदी घाटी परियोजना जिससे एक ही समय में बहुत से उद्देश्य पूरे किए जा सकते हैं इसलिए इसे बहुउद्देशीय परियोजना कहा जाता है जैसे-सिंचाई, विद्युत उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण, पेयजल, पर्यटन उद्योग आदि ।

प्रश्न 7. मुम्बई हाई तेल उत्पादक क्षेत्र का परिचय दें। [2011A]

उत्तर-1973 में बंबई (मुंबई) द्वीप के निकट अरब सागर में सागर तल का वेधन कर तेल निकाला गया । यह तेल क्षेत्र मुम्बई हाई के नाम से प्रसिद्ध है जो समुद्र तट से 115 किमी० की दूरी पर है। यहाँ ‘सागर सम्राट’ नामक जल मंच बनाया गया है, जिससे तेल की खुदाई में सुविधा मिलती है। यह महाराष्ट्र का एक मात्र तेल उत्पादक केन्द्र है। इसने 1974 से तेल उत्पादन शुरू किया। आज भारत के
सर्वाधिक तेल उत्पादन क्षेत्र यहीं है।

प्रश्न 8. ताप शक्ति क्यों समाप्य संसाधन है ?

उत्तर—ताप शक्ति उत्पादन करने के लिए कोयला, पेट्रोलियम, तथा प्राकृतिक गैस का उपयोग किया जाता है इनके संसाधन निकट भविष्य में समाप्त होने वाले हैं। इसलिए यह समाप्य संसाधन है इसका नवीनीकरण नहीं हो सकता है।

प्रश्न 9. पारम्परिक एवं गैर-पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों के तीन-तीन उदाहरण लिखिये।

उत्तर—पारम्परिक ऊर्जा स्रोत के तीन उदाहरण-

(i) कोयला
(ii) पेट्रोलियम
(iii) प्राकृतिक गैस

गैर-पारम्परिक ऊर्जा स्रोत के तीन उदाहरण-

(i) सौर ऊर्जा
(ii) पवन ऊर्जा
(iii) बायो गैस एवं जैव ऊर्जा।

प्रश्न 10. निम्नलिखित नदी घाटी परियोजनाएँ किन-किन राज्यों में अवस्थित हैं-हीराकुण्ड, तुंगभद्रा एवं रिहन्द ।

उत्तर- हीराकुंड परियोजना उड़ीसा तुंगभद्रा परियोजना कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश
रिहन्द परियोजना उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 11. गोंडवाना समूह के कोयला क्षेत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर-गोंडवाना समूह के कोयला क्षेत्रों के नाम इस प्रकार हैं-

दामोदर घाटी (झारखण्ड, पश्चिम बंगाल)

सोन घाटी (मध्य प्रदेश)

महानदी घाटी (छत्तीसगढ़, उड़ीसा)

गोदावरी-वर्धा घाटी (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश)।

प्रश्न 12. भारत में खनिज तेल के सबसे बड़े उत्पादक तीन राज्य के नाम लिखें?

उत्तर-मुंबई हाई, असम, गुजरात ।

प्रश्न 13. किन्ही चार तेल शोधक कारखाने का स्थान निर्दिष्ट कीजिये।

उत्तर असम में डिग्बोई, बिहार में बरौनी, मुंबई में ट्राम्बे एवं गुजरात कोयली।

प्रश्न 14. भारत में प्रथम जल विद्युत संयंत्र की स्थापना कहाँ हुई ?

उत्तर भारत में सन् 1897 में दार्जिलिंग में प्रथम जल विद्युत संयंत्र की स्थापना हुई।

प्रश्न 15. भारत का प्रथम तेलशोधक कारखाना कब और कहाँ स्थापित हुआ?

उत्तर-1901 में भारत का प्रथम तेल शोधक कारखाना असम के डिगबोई में स्थापित हुआ।

प्रश्न 16. शक्ति के साधनों का वास्तविक विकास कब से शुरू हुआ?

उत्तर- शक्ति के साधनों का वास्तविक विकास 18वीं शताब्दी में औद्योगिक क्रान्ति के साथ शुरु हुआ ।

प्रश्न 17. कोयले का सर्वोच्च कोटि कौन है ?

उत्तर ऐंथ्रासाइट सर्वोच्च कोटि का कोयला है जिसमें कार्बन की मात्रा 90% से अधिक होती है।

प्रश्न 18.टर्शियरी अंडार किस राज्य में है ?

उत्तर टर्शियरी भंडार मुख्यतः असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय एवं नागालैण्ड में मिलता है।

प्रश्न 19. गुजरात में खनिज तेल के मुख्य उत्पादक क्षेत्र कौन-कौन हैं ?

उत्तर गुजरात में मुख्य तेल उत्पादक क्षेत्र अंकलेश्वर, कलोल, नवगाँव कोसांबा मेहसाना आदि हैं।

प्रश्न 20. झारखण्ड राज्य के मुख्य कोयला उत्पादक क्षेत्रों के नाम अंकित कीजिये।

उत्तर_यहाँ झरिया, बोकारो, गिरीडीह, कर्णपुरा, रामगढ़ प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र हैं।

प्रश्न 21. सागर सम्राट क्या है ?

उत्तर—सागर सम्राट एक जलयान है जो समुद्र के भीतर अरब सागर में तेल के कुँए खोदने का कार्य करता है।

प्रश्न 21. सागर सम्राट क्या है?

उत्तर—सागर सम्राट एक जलयान है जो समुद्र के भीतर अरब सागर में तेल के कुए खोदने का कार्य करता है।

प्रश्न 22. भारत के किन-किन क्षेत्रों में पवन ऊर्जा के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं?

उत्तर—भारत के सागर तटवर्ती एवं नदियों के किनारे के भाग विशेषकर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु पवन ऊर्जा के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ पायी जाती है।

प्रश्न 23. वाणिज्यिक ऊर्जा स्रोत किसे कहा जाता है?

उत्तर कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, जल विद्युत एवं आणविक ऊर्जा स्रोतों को ‘वाणिज्य ऊर्जा स्रोत’ कहा जाता है।

प्रश्न 24. गोंडवाना समूह में भारत का कितना प्रतिशत कोयला भंडार है एवं कब निर्माण हुआ?

उत्तर—गोंडवाना समूह में कुल उत्पादन का 99% भाग प्राप्त होता है। यहाँ के कोयले का निर्माण 20 करोड़ वर्ष पूर्व में हुआ था।

प्रश्न 25. पारम्परिक ऊर्जा के स्रोत कौन-कौन हैं ?

उत्तर-कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस जैसे खनिज ईंधन जो जीवाश्म ईंधन के नाम से भी जाने जाते हैं, पारम्परिक ऊर्जा के संसाधन हैं।

प्रश्न 26. जल विद्युत उत्पादन के कौन-कौन से मुख्य कारक हैं ?

उत्तर-जल विद्युत उत्पादन के निम्नलिखित कारक हैं नदियों में प्रचुर मात्रा में जलराशि, नदीमार्ग में ढाल, जल का तीव्र वेग, प्राकृतिक जलप्रपात आदि मुख्य दशाएँ हैं।

प्रश्न 27. मोनाजाइट भारत में कहाँ-कहाँ उपलब्ध है?

उत्तर-विश्व का सबसे बड़ा मोनोजाइट का भंडार केरल की तटीय बालू में प्रमुखता से मिलता है । इसके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा के तटीय क्षेत्र में मिलता है

प्रश्न 28. गोंडवाना कोयला किन-किन नदी घाटियों में पाया जाता है?

उत्तर-गोंडवाना कोयला क्षेत्र मुख्यतः चार नदी घाटियों में पाया जाता है-

(1) दामोदर घाटी,
(2) महानदी घाटी तथा
(3) वर्धा-गोदावरी घाटी।
(4) सोन घाटी

प्रश्न 29. ऊर्जा संरक्षण की प्रमुख विधियों का उल्लेख करें।

उत्तर-ऊर्जा संरक्षण की प्रमुख विधियाँ निम्नलिखित हैं-

(i) बिजली का आवश्यकतानुसार प्रयोग करना।
(ii) बिजली बल्ब की जगह LED बल्बों का प्रयोग करना।

(ii) सार्वजनिक वाहनों का अधिकाधिक उपयोग करना।

(iv) गैर-परम्परागत ऊर्जा साधनों का उपयोग बढ़ाना।

(V)ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की खोज एवं उपयोग पर बल देना।

(vi) ऊर्जा की कम खपत करनेवाले उत्पादों का निर्माण करना।

(vii)ऊर्जा संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक बनाना।

प्रश्न 30. “भारत में जल विद्युत शक्ति का महत्त्व अधिक है।” क्यों?

उत्तर उद्योगों के विकेंद्रीकरण तथा अन्य कई कारणों से देश में जलविद्युत का बड़ा महत्त्व है।
इसके कई कारण हैं

(i) उत्तम कोयले का भंडार सीमित होने के कारण उसके संरक्षण की दृष्टि से जलविद्युत का विकास जरूरी है।

(ii) जलविद्युत का उत्पादन कोयले से सस्ता है।

(iii) कोयला सीमित क्षेत्र में उपलब्ध है जबकि जिली की माँग पूरे देश में है।

(iv) जलविद्युत का वितरण अपेक्षाकृत अधिक दूर तक किया जाना संभव होता है।

(v) जल से विद्युत उत्पादन के साथ-ही-साथ सिंचाई का काम भी किया जाता है।

(vi) पेट्रोलियम का उत्पादन एवं वितरण तुलनात्मक रूप से मँहगा है।

(vii) उद्योगों के विकेंद्रीकरण में जलविद्युत सस्ती पड़ती है।

(viii) घरेलू बिजली आपूर्ति का यह सशक्त माध्यम है।

प्रश्न 31. कोयले के चार प्रकारों के नाम लिखें।

उत्तर-कोयला चार प्रकार के होते हैं-

(i) ऐंथ्रासाइट,

(ii) बिटुमिनस,

(iii) लिग्नाइट एवं

(iv) पीट कोयला।

N0

English Reader Section Objective

1.

January Night

2.

Allergy

3.

The Bet

4.

Quailty

5.

Sun & Moon

6.

Two Horizons

7.

Love Defiled

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 6 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 6 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF) 10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 6 (कक्षा – 10 भूगोल )