10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 4 (कक्षा – 10 भूगोल)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 4 (कक्षा – 10 भूगोल)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 4 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 4 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF)

प्रश्न 1. वन-जीवों के ह्रास के चार प्रमुख कारकों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-वन-जीवों के ह्रास के मुख्य कारक निम्नलिखित हैं- भोजन, सुरक्षा एवं आनन्द के लिए वन्य जीवों का शिकार वनीय जीवों के विनाश का एक बड़ा कारण है। वन जीवों के विनष्ट पशुचारण के कारण वन्य प्राणी लुप्त हो गए। यातायात की सुविधाओं के कारण वन्य जीवों के प्राकृतिक आवासों का अतिक्रमण हुआ, प्रदूषित जनित समस्या आदि ।

प्रश्न 2. वन एवं वन्य जीवों के महत्व को लिखें। [2018C ]

उत्तर-वन एवं वन्य जीव मानव जीवन के प्रमुख हमसफर हैं। वन पृथ्वी के लिए सुरक्षा कवच है। वन उस बड़े भू-भाग को कहते हैं जो पेड़-पौधे तथा झाड़ियों द्वारा आच्छादित होते हैं। वन जैव विविधताओं का आवास होता है। यह केवल एक
संसाधन ही नहीं बल्कि पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण में महत्त्वपूर्ण घटक है। हमारा इनसे अटूट सम्बन्ध है। वन प्रकृति का एक अमूल्य धरोहर है। वन एवं वन्य प्राणी मानव के लिए प्रतिस्थापित होने वाला संसाधन है। यह इस जीव-मंडल में सभी जीवों की संतुलित स्थिति में जीने के लिए पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान
देता है क्योंकि सभी जीवों के लिए खाद्य ऊर्जा का प्रारंभिक स्रोत वनस्पति होता है। भारत में वन संसाधन एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है। वर्तमान समय के विकास की दौड में हम ने अपने अतीत के सभी गौरवशाली परम्पराओं को नकार दिया है। वन एवं
वन्य प्राणी के महत्त्व को नहीं समझ रहे हैं और तेजी से इस संसाधन का विदोहन कर रहे हैं। वस्तुतः हमें वन और वन्य जीव संसाधनों को संरक्षण देना चाहिए।

प्रश्न 3. वन के पर्यावरणीय महत्व का वर्णन कीजिए।

उत्तर-वन पृथ्वी का सुरक्षा कवच है । यह न केवल संसाधन होता है बल्कि पारिस्थैतिक तंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण घटक है। वन मृदा कटाव को रोकने के
साथ ही पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को घटाते हुए जीवनदायी ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। यह भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के साथ ही वर्षा की उपलब्धता में वृद्धि करता है।

प्रश्न 4. चिपको आन्दोलन क्या है?

उत्तर- उत्तराखण्ड के लोगों ने गढ़वाल के पहाड़ी क्षेत्रों में 1870 के दशक में जंगलों की व्यवसायी कटाई के विरुद्ध एक आंदोलन चलाया, जो चिपको आंदोलन के नाम से प्रसिद्ध हुआ। ग्रामीण लोग पेड़ों को कटने से बचाने के लिए उनके साथ
चिपक जाते थे। इस आंदोलन का नेतृत्व चण्डी प्रसाद भट्ट और कई महिलाओं एवं बच्चों ने मिलकर किया। इस आंदोलन का प्रभाव भारत के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ा। जिसके कारण 15 वर्षों तक हिमालय क्षेत्रों में वनों की कटाई रोक दी।

प्रश्न 5. बिहार में वन विनाश के दो मुख्य कारकों को लिखें। 

उत्तर वनों के विनाश का एक सबसे बड़ा कारण कृषिगत भूमि का फैलाव है। बडी विकास योजनाओं, तेजी से खनन कार्य के कारण भी वनों का क्षारण होता रहा है एवं मानवीय हस्तक्षेप, पालतू पशुओं के द्वारा अनियंत्रित चारण एवं रेल-सड़क मार्ग और ईंधन की लकड़ियों, औद्योगिक विकास एवं नगरीकरण भी वन विनाश
का मुख्य कारण है

प्रश्न 6. बिहार में वन सम्पदा की वर्तमान स्थिति का वर्णन कीजिए।

उत्तर-बिहार विभाजन के बाद वन विस्तार में बिहार राज्य दयनीय स्थिति में आ गया है। यहाँ मात्र 6764.14 हेक्टेयर में वन क्षेत्र है। यह भौगोलिक क्षेत्र का मात्र 7.1% है। बिहार के 38 जिलों में से 17 जिलों से वन क्षेत्र समाप्त हो गया है। प० चम्पारण, मुंगेर, बाँका, जमुई, नवादा, गया, रोहतास, कैमूर एवं औरंगाबाद जिले में वनों की स्थिति अच्छी है

प्रश्न 7. भारत के तीन राष्ट्रीय उद्यानों के नाम लिखें।

उत्तर भारत के तीन राष्ट्रीय उद्यान हैं- (i) जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान (उत्तराखण्ड) (ii) शिवपुरी (मध्य प्रदेश) (iii) नन्दन कानन (उड़ीसा)।

N0

English Reader Section Objective

1.

January Night

2.

Allergy

3.

The Bet

4.

Quailty

5.

Sun & Moon

6.

Two Horizons

7.

Love Defiled

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 4 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 4 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF) 10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 4 (कक्षा – 10 भूगोल )