10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 14 (कक्षा – 10)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 14 (कक्षा – 10)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 14 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 14 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF)

प्रश्न 2. तल चिह्न और स्थानीय ऊँचाई क्या है ?

उत्तर–तल चिह्न द्वारा किसी दीवार, स्तंभों आदि पर अंकित किसी चिह्न को समुद्र तल से ऊँचाई प्रदर्शित की जाती है। इसमें ऊँचाई फीट अथवा मीटर किसी एक इकाई में मानचित्र पर लिखा जाता है। स्थानीय ऊँचाइयाँ मानचित्र में धरातल के किसी स्थान की समुद्र तल से ऊँचाई प्रदर्शित करने वाले बिंदु को कहते है। इसमें बिंदुओं के द्वारा मानचित्र में विभिन्न स्थानों की ऊँचाई संख्या लिख दिया जाता

प्रश्न 3. पर्वतीय छायाकरण विधि का वर्णन करें। [2016A]

उत्तर-उच्चावच-प्रदर्शन की वह विधि जिसमें भू-आकृतियों पर उत्तर पश्चिम कोने पर ऊपर से प्रकाश पड़ने की कल्पना की जाती है। इसके कारण अंधरे में पड़ने वाले हिस्से को या ढाल को आभा से भर देते हैं जबकि प्रकाश वाले हिस्सेया कम ढाल को हल्की आभा में भरते हैं या खाली ही छोड़ देते हैं।

प्रश्न 4. समोच्च रेखाएँ द्वारा शंक्वाकार पहाड़ी का प्रदर्शन किस तरह किया जाता है? [2015C ]

उत्तर-शंक्वाकार पहाड़ी के लिए बनाए जाने वाले समोच्च रेखाओं का मान बाहर से अंदर की ओर बढ़ता हुआ होता है। यानि अधिक ऊँचाई वाली सर्वोच्च रेखा सबसे बाहर की ओर होती है

प्रश्न 5. समोच्च रेखा से आप क्या समझते हैं ? इसकी दो विशेषताएँ कौन-कौन सी हैं?

उत्तर–धरातल पर समुद्रतल से समान ऊँचाई वाले समीपस्थ बिन्दुओं को जोड़ने वाली कल्पित रेखा को समोच्च रेखा कहते हैं

(i) समोच्च रेखा सदैव 0 से प्रारम्भ होती है और इसके मध्य का अन्तर सदैव समान होता है।

(ii) अगर समोच्च रेखाएं पास-पास हैं तो धरातल पर ढाल तीव्र होगा और अगर समोच्च रेखाएं दूर-दूर हैं तो धरातल पर ढाल मंद होगा।

प्रश्न 6. स्थानिक ऊँचाई से आप क्या समझते हैं ? [2011C)

उत्तर- स्थानीय ऊँचाइयाँ मानचित्र में धरातल के किसी स्थान की समुद्र तल से ऊँचाई प्रदर्शित करने वाले बिंदु को कहते है । इसमें बिंदुओं के द्वारा मानचित्र में विभिन्न स्थानों की ऊँचाई संख्या लिख दिया जाता है।

प्रश्न 9.स्तर रंजन क्या है?

उत्तर-यह स्थलाकृतियों को प्रदर्शन करने की एक विधि हैं जिसमें धरातलीय ऊँचाई एवं निचाई को विभिन्न छायाओं द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। एटलस एवं दीवार मानचित्रों में इस विधि का उपयोग किया जाता है। ऊँचाई में वृद्धि के अनुसार
रंगों की आभाएँ हल्की होती जाती हैं। इनमें समद्र या जलीय भाग को नीले रंग से दिखाया जाता है। मैदान को हरा रंग से तथा पवर्ततों को बादामी हल्का कत्थई रंग से दिखाया जाता है। जबकि बर्फीले क्षेत्र को सफेद रंग से दिखाया जाता है।

प्रश्न 10. स्तर रंजन में जलीय भाग, बर्फीले मैदान को किस रंग से दिखाया जाता है?

उत्तर-स्तर रंजन में जलीय भाग को नीले रंग से एवं बर्फीले भाग को सफेद रंग से, मैदानी भाग को हरे रंग से दिखाया जाता है।

प्रश्न 11. उच्चावय निरूपण का क्या तात्पर्य है ?

उत्तर-उच्चावच निरूपण का तात्पर्य मानचित्र की वह विधि है, जिसके द्वारा धरातल पर पायी जानेवाली त्रिविमीय आकृति का समतल सतह पर प्रदर्शन किया जाता है।

प्रश्न 12. स्तर रंजन क्या है ?

उत्तर-रंगीन मानचित्र में रंगों की विभिन्न अभावों के द्वारा उच्चावच प्रदर्शन एक मानक निश्चित किया जाता है। एटलस और दीवार मानचित्र में इस विधि का उपयोग होता है।

प्रश्न 13. पृथ्वी पर भू-आकृति कितनी आकृति की होती है ?

उत्तर-विभिन्न प्रकार की भू-आकृतियाँ होती हैं। जैसे शंक्वाकार पहाड़ी,
पठार, V-आकार की घाटी, जलप्रपात, झील आदि

प्रश्न 14. उच्चावच निरूपण किसे कहते हैं ?

उत्तर पृथ्वी पर पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की भू-आकृतियों मानचित्र पर निरूपण ही उच्चावच निरूपण कहलाता है। अर्थात् उच्चावच निरूपण का तात्पर्य मान चित्रण की वह विधि है, जिसके द्वारा धरातल पर पायी जानेवाली त्रिविमीय आकृति का समतल सतह पर प्रदर्शन किया जाता है।

प्रश्न 15. ‘V’ आकार की घाटी में समोच्च रेखा का आकार कैसा होता है ?

उत्तर—’V’ आकार की घाटी का निर्माण नदी द्वारा किया जाता है। खड़ी V आकार की घाटी का निर्माण नदी द्वारा उसके युवावस्था में किया जाता है। इस आकृति को प्रदर्शित करने के लिए सर्वोच्च रेखाएँ को अंग्रेजी के V अक्षर की उल्टी आकृति बनायी जाती है। इसमें सर्वोच्च रेखाओं का मान बाहर से अंदर की ओर क्रमशः घटता जाता है।

N0

English Reader Section Objective

1.

January Night

2.

Allergy

3.

The Bet

4.

Quailty

5.

Sun & Moon

6.

Two Horizons

7.

Love Defiled

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 14 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 14 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF) 10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 14 (कक्षा – 10 भूगोल )