10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 13 (कक्षा – 10 भूगोल)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 13 (कक्षा – 10 भूगोल)

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 13 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 13 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF)

प्रश्न 1. बिहार की जनसंख्या सभी जगह एक समान नहीं है । स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-बिहार की जनसंख्या वितरण सभी जगह समान रूप से नहीं है। कहीं जनसंख्या बहुत अधिक है तो कहीं बहुत कम है। इसका मुख्य कारण यहाँ की आर्थिक, सामाजिक परिवेश और भौतिक विविधता है। जहाँ भी धरातल समतल जलोढ़ एवं मैदानी है वहाँ घनी आबादी है। इसके अलावे सिंचाई सुविधा कृषि में नयी तकनीक का उपयोग, नगरीकरण के कारण अधिक है। जैसे पटना, मुजफ्फरपुर एवं भोजपुर जिलों में अधिक है बेतिया, शिवहर, शेखपुरा, लक्खीसराय जिले में जनसंख्या कम है। इसका प्रमुख कारण है। कृषि का पिछड़ापन एवं कम क्षेत्रफल होने के कारण जनसंख्या का संकेन्द्रण कम है।

प्रश्न 2. बिहार के अत्यधिक घनत्व वाले जिले का नाम लिखिए। [2011C ]

उत्तर-पटना, दरभंगा, वैशाली, बेगूसराय, सीतामढ़ी, सारण एवं सीवान अत्यधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले हैं। इन जिलों में राज्य की 17.50% भूमि पर 28.17% आबादी रहती है। इन जिलों का घनत्व 1200 प्रति वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 3. बिहार में घनी आबादी कहाँ है ?

उत्तर-समतल धरातल, जलोढ़ एवं मैदानी क्षेत्रों में घनी आबादी मिलती है।

प्रश्न 4. बिहार में अत्यन्त कम घनत्व वाले जिले कौन-कौन हैं ?

उत्तर-बिहार में अत्यंत कम जिले आबादी 600 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी से कम है। इसके अंतर्गत प० चम्पारण, बाँका, जमुई और कैमूर जिला है। जिसका घनत्व 382 प्रति वर्ग किलोमीटर है। इन जिलों में राज्य की भूमि का 14.58% एवं कुल जनसंख्या का लगभग 9% भाग निवास करते हैं

प्रश्न 5. मध्ययुग में बिहार में नगरों का विकास किस प्रकार हुआ?

उत्तर-बिहार में मध्यकाल में नगरों का विकास सड़कों के विकास एवं प्रशासनिक कारणों से हुआ। ऐसे नगरों में सासाराम, दरभंगा, पूर्णिया, छपरा, सिवान, आदि आते हैं। बिहार में मध्यकाल में सड़कों का विकास हुआ। जिसके परिणामस्परूप
सड़कों के किनारे नगर बसने लगे। शेरशाह के समयं सड़कों के साथ-साथ प्रशासनिक सुधार भी हुए जिसके कारण नगरों का विकास हुआ।

प्रश्न 6. बिहार के अत्यधिक घनत्व वाले जिले का नाम लिखिए।

उत्तर जिन जिलों का घनत्व 1200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है उसे अत्यधिक घनत्व वाले वर्ग में रखा गया है। बिहार में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला पटना है। जहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर 1,471 व्यक्ति निवास करते हैं। इसके
बाद दरभंगा और वैशाली का स्थान आता है।, जहाँ क्रमशः 1, 342 और 1, 332 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर रहते हैं। चौथे स्थान पर बेगूसराय जिला है, जहाँ प्रतिवर्ग किलोमीटर 1,222 व्यक्ति रहते हैं। इसके बाद सीतामढ़ी, सारण और सिवान इसके
अन्तर्गत आते हैं।

प्रश्न 7. बिहार की जनसंख्या आकार को बताइए।

उत्तर-बिहार आरंभ से ही सघन जनसंख्या वाला प्रदेश रहा है। यह आज भी भारत के घने आवादी वाले राज्यों में से एक है। वर्तमान समय में यह जनसंख्या आकार की दृष्टि से उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के बाद तीसरे स्थान पर है। इसका मुख्य कारण यहाँ की भौगोलिक स्थिति है, अर्थात् समतल भू-भाग, उपजाऊ मिट्टी, सालोंभर जल से भरी नदियाँ एवं सुगम यातायात की सुविधा है।
2001 ई० की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 8,29,98,509 है, इनमें 4,32,43,795 पुरुष तथा 3,97,54,714 महिलाएँ हैं। यह जनसंख्या भारत की कुल
जनसंख्या का 8.07 प्रतिशत है। केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (CAO) के अनुसार 2007 में बिहार की जनसंख्या बढ़कर 9.31 करोड़ हो गई है।

प्रश्न 8. बिहार राज्य में कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत हिन्दू एवं मुस्लिम रहते हैं ?

उत्तर-बिहार राज्य की कुल जनसंख्या का
83.23% हिन्दू एवं 16.53% मुस्लिम रहते हैं।

प्रश्न 9. दो प्राचीन एवं दो आधुनिक नगरों का नाम लिखिए।

उत्तर-बिहार के दो प्राचीन नगरों पाटलीपुत्र, नालंदा, आधुनिक नगर बरौनी, बाल्मीकी नगर ।

प्रश्न 10. मध्ययुग में बिहार में नगरों का विकास किस प्रकार हुआ

उत्तर-मध्य युग में बिहार में नगरों का विकास सड़कों के विकास एवं प्रशासनिक कारणों से हुआ है। ऐसे नगरों में सासाराम, दरभंगा, पूर्णिया, छपरा,
सिवान आदि है।

प्रश्न 11. दो प्राचीन एवं दो आधुनिक नगरों का नाम लिखिए।

उत्तर-प्राचीन नगर–(i) पाटलिपुत्र (ii) नालन्दा।
आधुनिक नगर- (i) बरौनी (ii) हाजीपुर।

प्रश्न 12. बिहार के मध्यम घनत्व वाले जिले कौन-कौन हैं?

उत्तर-बिहार के मध्यम घनत्व 1000-800 व्यक्ति प्रति वर्ग km. लोग मुख्य रूप से पूर्वी चम्पारण, भागलपुर, जहानाबाद, अरबल, भोजपुर, सहरसा,खगड़िया, मधेपुरा, बक्सर और मुंगेर जिले हैं। इस जिलों में राज्य की 24% से अधिक भूमि एवं राज्य की कुल जनसंख्या का 18% आबादी रहती है।

N0

English Reader Section Objective

1.

January Night

2.

Allergy

3.

The Bet

4.

Quailty

5.

Sun & Moon

6.

Two Horizons

7.

Love Defiled

10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 13 (कक्षा – 10 भूगोल )  Class 10 Geography Chapter 4 Extra Questions and Answers CBSE भूगोल (जीआग्रफी) अध्याय 13 पीडीएफ़  PDF Resources and development (NCERT All Important Objective Subjective Question Answer in Hindi pdf,PDF) 10th Geography Subjective (Short) Question Chapter 13 (कक्षा – 10 भूगोल )