10th civics Subjective (Short) Question Chapter 5 (नागरिकशास्र)

10th civics Subjective (Short) Question Chapter 5 (नागरिकशास्र)

10th Civics Subjective (Short) Question Chapter 5 (नागरिकशास्र) Class 10 Civics Chapter 5 important questions in Hindi Class 10 Civics Chapter 5 Extra Questions and Answers in Hindi Important Questions of Civics Class 10 Chapter 5 Class 10 Civics Chapter 5 Important Questions PDF download  Class 10 Civics Chapter 5 very short Questions and Answers CBSE Class 10 Civics Important Questions PDF  Power sharing Class 10 important Questions and Answers Pdf सोशल साइंस कक्षा 10 नागरिकशास्र अध्याय 5 सवाल जवाब सब्जेक्टिव  क्वेश्चन पीडीऍफ़

प्रश्न 1. लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा तथा जनता के लिए शासन है। कैसे?

उत्तर- क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही सारी शक्तियों का स्रोत होता है, इसलिए लोकतंत्र को जनता का, जनता के द्वारा तथा जनता के लिए शासन कहा जाता है।

प्रश्न 2. शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए चुनौती है ? स्पष्ट करें।
अथवा, अशिक्षा लोकतंत्र के लिये अभिशाप है, कैसे?
अथवा, क्या शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है ?

उत्तर शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए एक गंभीर चुनौती है। शिक्षा विशेषकर राजनीतिक शिक्षा के अभाव में कोई भी नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से अनभिज्ञ रहता है । नागरिकों का शिक्षित होना स्वस्थ लोकतंत्र के
विकास में महत्त्वपूर्ण होता है । विशेषकर महिलाओं को शिक्षित करना अतिआवश्यक है । राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत महिलाओं में निरक्षरता दूर करने, शिक्षा में आनेवाली
बाधाओं के निराकरण करने तथा उन्हें प्रारंभिक शिक्षा में बनाए रखने के लिए सर्वाधिक प्राथमिकता सरकार की ओर से दी जा रही है। जब तक किसी देश के नागरिक चाहे वह पुरुष हो या महिला अशिक्षित रहेंगे, कोई भी देश अपने यहाँ विकसित लोकतंत्र की स्थापना नहीं कर सकता । इस कारण हम कह सकते हैं कि शिक्षा का अभाव लोकतंत्र की एक गंभीर चुनौती में से एक है।

प्रश्न 3. गठबंधन की राजनीति कैसे लोकतंत्र को प्रभावित करती है ?

उत्तर–लोकतंत्र में गठबंधन की राजनीति भी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं आने पर सरकार बनाने के लिए छोटी-छोटी क्षेत्रीय पार्टियाँ आपस में गठबंधन करती हैं। गठबंधन में शामिल राजनीतिक दल अपनी आकांक्षाओं और लाभों की संभावनाओं के मद्देनजर ही गठबंधन करने के लिए प्रेरित होते हैं। इससे प्रशासन पर सरकार की पकड़ ढीली पड़ जाती है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में आज गठबंधन की राजनीति काफी प्रभावकारी साबित हो रही है।

प्रश्न 4. वंशवाद से आप क्या समझते हैं?

उत्तर भारत के सभी राजनीतिक दलों में नेतृत्व का संकट है अधिकांश राजनीतिक दलों में कोई ऐसा नेता नहीं है जो सर्वमान्य हो। प्रायः सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को यह देखा गया है कि शीर्ष पर बैठे नेता अपने सगे-संबंधियों,
दोस्तों और रिश्तेदारों को दल के प्रमुख पदों पर बैठाते हैं और यह सिलसिला पीढ़ी-दर-पीढ़ी कायम रहता है।
सामान्य कार्यकर्ता को दलों में ऊपर के पदों पर बैठने की गुंजाइश काफी कम रहती है। वंशवाद की समाप्ति राजनीतिक दलों के सामने प्रमुख चुनौती है।

प्रश्न 5. आतंकवाद लोकतंत्र की चुनौती है। कैसे?
अथवा, क्या आतंकवाद लोकतंत्र की चुनौती है ? स्पष्ट करें।

उत्तर- आतंकवाद की समस्या भी लोकतंत्र के लिए चुनौती है, क्योंकि इससे देश की एकता और अखंडता. खतरे में पड़ जाती है । आतंकवाद की समस्या आज विश्व के हरेक देशों में कुछ-न-कुछ दिखाई पड़ता है । आतंकवाद के कारण देश का विकास अवरुद्ध हो जाता है । अतः, आज जरूरत है कि इस समस्या से निपटारा के लिए संकीर्ण दलीय राजनीति से ऊपर उठकर इसे हल करने में । आतंकवाद की समस्या आज के लोकतांत्रिक देशों की गंभीर चुनौती है।

प्रश्न 6. भारत में किस तरह की जातिगत असमानताएँ हैं? स्पष्ट करें। [2017A]

उत्तर-भारतीय संविधान में कहा गया है कि भारत में लिंग, जन्मस्थान, जाति, धर्म इत्यादि के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। इसी उद्देश्य से अस्पृश्यता का अंत कर दिया गया है। इतना होने पर भी भारत में आज भी कई जातिगत असमानताएँ वर्तमान हैं-(i) जाति का आधार कर्म न होकर जन्म हो गया है। (ii) जाति-पाति का भेदभाव समाप्त नहीं हुआ है। अस्पृश्यता जैसे आचरण आज भी प्रचलित हैं। (iii) राजनीतिक दलों द्वारा टिकट का बँटवारा भी जाति के आधार पर ही हो रहा है।

प्रश्न 7. बंधुआ मजदूर किसे कहते हैं? [2016A]

उत्तर- किसी के अधीन में रहकर काम करने वाले मजदूर को बंधुआ मजदूर कहते हैं।

प्रश्न 8. परिवारवाद क्या है ?

उत्तर जब किसी जनप्रतिनिधि के निधन या इस्तीफे के कारण कोई सीट खाली हुई और उसे उसके ही किसी परिजन को टिकट दे दिया जाए तो यह परिवारवाद
कहलाता है।

प्रश्न 9. जीवन के विभिन्न पहलुओं का जिक्र करें जिनमें भारत में स्त्रियों के साथ भेदभाव है या वे कमजोर स्थिति में हैं।

उत्तर-स्त्रियों के साथ होनेवाली भेदभाव एवं कमजोरियां इस प्रकार हैं-
(i) शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के साथ भेदभाव का प्रमाण है। उनकी साक्षरता दर जो आज सिर्फ 54% है।
(ii) आज भी अधिक पैसे वाली प्रथा प्रतिष्ठित नौकरियों में महिलाओं का अनुपात बहुत कम है अर्थात् रोजगार के क्षेत्र में भी महिलाओं के साथ
भेदभाव किया जाता है।
(iii) एक लिंग के रूप में भी महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। इससे भी साबित होता है कि देश के कुछ हिस्सों में शिशु लिंगानुपात 850 से 800 तक गिर गया है।
(iv) राजनीति जीवन में उनकी जनसंख्या के अनुपात में उनका प्रतिनिधित्व बहुत कम है।

प्रश्न 10. “लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा तथा जनता के लिए शासन है।” किसने कहा था? [2011C]

उत्तर- ‘लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा तथा जनता के लिए शासन है।” यह वक्तव्य अब्राहम लिंकन का था।

N0

English Reader Section Objective

1.

January Night

2.

Allergy

3.

The Bet

4.

Quailty

5.

Sun & Moon

6.

Two Horizons

7.

Love Defiled

10th Civics  Short Question Chapter 5 Class 10 Civics Chapter 5 important questions in Hindi Class 10 Civics Chapter 5 Extra Questions and Answers in Hindi Important Questions of Civics Class 10 Chapter 5 Class 10 Civics Chapter 5 Important Questions PDF download  Class 10 Civics Chapter 5 very short Questions and Answers Very short Extra Questions for Class 10 Civics Chapter 5 Class 10 Civics Extra Questions Class 10 Civics Chapter 10 one mark Questions CBSE Class 10 Economics Important Questions PDF Resources and development Class 10 important Questions and Answers Resources and development Class 10 Important Questions pdf download