10th civics Subjective (Short) Question Chapter 4 (नागरिकशास्र)

10th civics Subjective (Short) Question Chapter 4 (नागरिकशास्र)

10th Civics Subjective (Short) Question Chapter 4 (नागरिकशास्र) Class 10 Civics Chapter 4 important questions in Hindi Class 10 Civics Chapter 4 Extra Questions and Answers in Hindi Important Questions of Civics Class 10 Chapter 4 Class 10 Civics Chapter 4 Important Questions PDF download  Class 10 Civics Chapter 4 very short Questions and Answers CBSE Class 10 Civics Important Questions PDF  Power sharing Class 10 important Questions and Answers Pdf सोशल साइंस कक्षा 10 नागरिकशास्र अध्याय 4 सवाल जवाब सब्जेक्टिव  क्वेश्चन पीडीऍफ़

प्रश्न 1. भारतीय लोकतंत्र की किन्हीं चार समस्याओं का वर्णन करें।

उत्तर-भारतीय लोकतंत्र की निम्नलिखित चार समस्याएँ निम्नांकित हैं-
(i) वंशवाद, (ii) पारवाद, (iii) जातिवाद तथा (iv) अज्ञानता।

प्रश्न 2. भारत में लोकतंत्र के भविष्य को आप किस रूप में देखते हैं ?

उत्तर—भारतवर्ष में लोकतंत्र का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है, क्योंकि प्रारंभ से ही यहाँ पर एक लोक कल्याणकारी सरकार का गठन किया गया है जो जनता को मौलिक अधिकार प्रदान करती है तथा व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाने का प्रयास करती है। भारत सरकार विभिन्न समूहों के मध्य सत्ता का विभाजन करके सामंजस्य स्थापित करती है। यहाँ आर्थिक प्रगति तो होती ही है परंतु सामाजिक दायित्वों का पूर्ण निर्वाह भी किया जाता है।
यह विश्व शांति एवं सौहार्द्र के सिद्धांत पर चलने वाला राष्ट्र है। यही कारण है कि इसकी विश्व स्तर पर उत्तम छवि है।

प्रश्न 3. लोकतंत्र के क्या अवगुण है ? [2016C]

उत्तर–लोकतंत्र के लाभों को देखने के बाद हम कह सकते हैं कि यह शासन का सबसे अच्छा स्वरूप है परन्तु यह ठीक नहीं है। इस व्यवस्था के कुछ अवगुण भी हैं जो निम्नलिखित हैं-
(i) समानता का सिद्धांत अप्राकृतिक है—लोकतंत्र का मुख्य आधार समानता का सिद्धांत है परंतु आलोचक यह कहते हैं कि समानता का सिद्धांत ही अप्राकृतिक है ।
(ii) गुणों की बजाए संख्या को महत्त्व देना–लोकतंत्र में गुणों की बजाए संख्या को अधिक महत्व दिया जाता है
(iii) यह जवाबदेह सरकार का गठन नहीं करता—लोकतंत्र में सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है लेकिन ऐसा असल में होता नहीं है । चुनाव नेता जनता की परवाह नहीं करते ।
(iv) अस्थिर तथा कमजोर सरकार–लोकतंत्र में सरकार अस्थिर तथा कमजोर होती है । बहुदलीय व्यवस्था में सरकार तेजी से बदलती रहती है।

प्रश्न 4. गुप्त मतदान पत्र क्या है ? [2016A]

उत्तर-जब मतदाता गुप्त रूप में मतदान करता है तो वैसे मतदान के पत्र गुप्त मतदान-पत्र कहलाते हैं।

प्रश्न 5. लोकतंत्र की सफलता के लिए कौन-कौन सी आवश्यक शर्ते हैं ? [M.Q., Set-IV : 2016]

उत्तर-लोकतंत्र की सफलता के लिए निम्न आवश्यक शर्ते हैं-
(i) जनता की लोकतंत्र में पूरी आस्था हो ।
(ii) सुशिक्षा, जिससे मनुष्य अपने अधिकार और कर्तव्य का सही ज्ञान प्राप्त कर सके । सुशिक्षित नागरिक ही अपने मताधिकार का सही प्रयोग कर सकते हैं।
(iii) आर्थिक समानता की स्थापना हो । कहा भी जाता है कि आर्थिक समानता के अभाव में राजनीतिक स्वतंत्रता बेकार है।
(iv) स्थानीय स्वशासन की स्थापना हो। इससे नागरिकों को राजनीति एवं शासन के कार्यों में भाग लेने का अधिक अवसर मिलता है।

प्रश्न 6. ‘लोकतंत्र’ से आप क्या समझते हैं? [2014C]

उत्तर-लोकतंत्र में जनता मतदान करती है, अपने चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा शासनच चलाती है और यह शासन जनहित में काम करते हुए जनता के प्रति उत्तरदायी होता है।

प्रश्न 7. भारतीय लोकतंत्र कितना सफल है? [2011C]

उत्तर-आज दुनिया के लगभग 100 देशों में लोकतंत्र किसी-न-किसी रूपमें विद्यमान है। लोकतंत्र का लगातार प्रसार एवं उसे मिलनेवाला जनसमर्थन यह साबित करता है कि लोकतंत्र अन्य सभी शासन-व्यवस्थाओं से बेहतर है। इन व्यवस्था में सभी नागरिकों को मिलनेवाला समान अवसर, व्यक्ति की स्वतंत्रता एवं गरिमा आकर्षण के बिन्दु हैं। साथ ही इसमें आपसी विभेदों एवं टकरावों को कम
करने और गुण-दोष के आधार पर सुधार की निरंतर संभावनाएँ लोगों को इसके करीब लाती हैं। इस प्रसंग में सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि लोकतंत्र में फैसले किसी व्यक्ति विशेष द्वारा नहीं, बल्कि सामूहिक सहमति के आधार पर लिये जाते हैं। लोकतंत्र के प्रति लोगों की उम्मीदों के साथ-साथ शिकायतें भी कम नहीं होती है। लोकतंत्र से लोगों की अपेक्षाएँ इतनी ज्यादा हो जाती है कि इसकी थोड़ी-सी भी कमी खलने लगती है। कभी-कभी तो हम लोकतंत्र को हर मर्ज की दवा मान लेने का भी खतरा मोल लेते हैं और इसे तमाम सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक विषमता को समाप्त करनेवाली जादुई व्यवस्था मान लेते हैं। इस तरह का अतिवादी दृष्टिकोण लोगों में इसके प्रति अरुचि एवं उपेक्षा का भाव भी पैदा करता है । परन्तु, लोकतंत्र के प्रति यह नजरिया न तो सिद्धांत रूप में और न ही व्यावहारिक धरातल पर स्वीकार्य है। अत:, लोकतंत्र की उपलब्धियों को जाँचने-परखने से पहले हमें यह समझ बनानी पड़ेगी कि लोकतंत्र अन्य शासन-व्यवस्थाओं से बेहतर एवं जनोन्नमुखी
है। अब नागरिकों का दायित्व है कि वे इन स्थितियों से लाभ उठाकर लक्ष्य की प्राप्ति करें।

प्रश्न 8. लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता क्या है ?

उत्तर लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ लोगों के बीच नियमित संवाद की गुंजाइश बनी रहती है ।

प्रश्न 9. प्रत्यक्ष प्रजातंत्र एवं अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर प्रत्यक्ष प्रजातंत्र में जनता शासन-कार्य में सीधे भाग लेती है। अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र शासन का वह रूप है जो जनता के प्रतिनिधियों द्वारा चलाया जाए।

प्रश्न 10. लोकतंत्र हर मर्ज की दवा है। कैसे?

उत्तर—यह सही है लोकतंत्र कुछ चीजों को प्राप्त करने की स्थितियाँ तो बना सकता है, परन्तु इन स्थितियों से लाभ उठाना नागरिकों का अपना काम होता है।

N0

English Reader Section Objective

1.

January Night

2.

Allergy

3.

The Bet

4.

Quailty

5.

Sun & Moon

6.

Two Horizons

7.

Love Defiled

10th Civics  Short Question Chapter 4 Class 10 Civics Chapter 4 important questions in Hindi Class 10 Civics Chapter 4 Extra Questions and Answers in Hindi Important Questions of Civics Class 10 Chapter 4 Class 10 Civics Chapter 4 Important Questions PDF download  Class 10 Civics Chapter 4 very short Questions and Answers Very short Extra Questions for Class 10 Civics Chapter 4 Class 10 Civics Extra Questions Class 10 Civics Chapter 10 one mark Questions CBSE Class 10 Economics Important Questions PDF Resources and development Class 10 important Questions and Answers Resources and development Class 10 Important Questions pdf download