10th Hindi Subjective (Short) Question Chapter 10

10th Hindi Subjective (Short) Question Chapter 10

10th Hindi Subjective (Short) Question Chapter 10 Class (क्लास) 10 हिन्दी सब्जेक्टिव क्वेशन चैप्टर 10 कक्षा 10 हिन्दी सब्जेक्टिव अध्याय 10  Matric (मैट्रिक) Subjective Hindi

1. मछली और दीदी में क्या समानता दिखलाई पड़ी? स्पष्ट करें।

उत्तर– आदमी के चपेट में आने पर मछली कटने के लिए मजबूर थी। पानी नहीं रहने के कारण गमछे में लिपटी मछली लहरा रही थी। दीदी कमरे में करवट लिए पहनी हुई साड़ी को सिर से ओढ़े सिसक-सिसक कर रो रही थी। हिचकी लेते हुए दीदी का पूरा शरीर सिहर रहा था। यहाँ दीदी का सिहरना-कंपकपाना और मछली का लहराना दोनों में समानता दिखलाई पड़ती है।

2. घर में मछली कौन खाता था और वह कैसे बनायी जाती थी?

उत्तर– घर में मछली केवल पिताजी खाते थे। घर में और किसी को अच्छा नहीं लगता था। मछली को घर का नौकर काटता था। उसे काटने के लिए घर में एक लकड़ी का पाटा था। पहले मछली को पत्थर पर पटक कर मार दिया जाता था, फिर राख से मलने के बाद, चोइंटा छोड़ाने के बाद पाटा पर रखकर चाकू से काटा जाता था। मछली बनाने-तैयार करने का यह कार्य स्नानघर में होता था।

3. मछलियों को लेकर लेखक की अभिलाषा क्या थी?

उत्तर-मछलियों को लेकर लेखक की अभिलाषा थी कि वह पिताजी से उनमें से एक मछली माँग लेगा और उसे कुएँ में डालकर बड़ा करेगा। जब मन होगा, उस मछली को बालटी से निकाल लेगा।

4. लेखकं क्या महसूस करता था?

उत्तर-लेखक के हाथ में झोला था, जिसमें तीन मछलियाँ थी। एक मछली मर गयी थी और दो मछलियाँ जिंदा थी। पानी के अभाव में वे मछलियाँ झोले में तड़प रही थीं। लेखक उन मछलियों की तड़प के झटके महसूस करता था।

5. मछली को छूते हा संतू क्यों हिचक रहा था?

उत्तर-मछली को छूते हुए संतू हिचक गया क्योंकि उसे डर था कि मछली काट लेगी।

6. संतू मछली लेकर क्यों भागा?

उत्तर-मछलियों को लेकर बच्चों की अभिलाषा थी कि घर पहुँचकर किसी तरह मछली को जिंदा रखा जाय। इसमें से एक मछली पिताजी से माँगकर कुएँ में डालकर बहुत बड़ा करेंगे और जब मन होगा बाल्टी से निकालकर खेलेंगे।

7. बच्चे क्यों दौड़ रहे थे?

उत्तर—बच्चे दौड़ इसलिए रहे थे कि उन्हें डर लगता था कि पानी के अभाव में मछलियाँ झोले में ही न मर जाएँ।

8. मछली को देखकर दीदी की क्या प्रतिक्रिया हुई?

उत्तर- घर में आयी मछली को देखकर दीदी चुपचाप घर में गयी और बाहर से दरवाजा बंद करने को कहा। उसकी तबीयत अच्छी नहीं थी। मछली को देखकर दीदी भावुक हो गयी। उसे मछली का कटना देखा नहीं जाएगा। दीदी में गहरी संवेदना भरी हुई थी।

9. झोले में मछलियाँ लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में क्यों घुस गए?

उत्तर—झोले में मछलियाँ लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में इसलिए घुस गए क्योंकि उस गली से घर नजदीक पड़ता था। बाज़ार का दिन होने के कारण दूसरे रास्तों में भीड़ बहुत ज्यादा थी।

10. मछली के बारे में दीदी ने क्या जानकारी दी थी? बच्चों ने उसकी परख कैसे की ?

उत्तर—मछली के बारे में दीदी कहती थी कि जो मछली मर जाती है उसकी आँखों में झाँकने पर उसमें अपनी परछाई नहीं दिखती। उसकी परख-जाँच बच्चों ने एक मरी हुई मछली की आँख में अपनी परछाई देखकर की।

11. मछलियाँ लिए घर आने के बाद बच्चों ने क्या किया ?

उत्तर—मछलियाँ लिये घर आने के बाद बच्चों ने भरी हुई बालटी आधी करके उसमें मछलियाँ को उडेल दिया।

12. अरे-अरे कहता हुआ भग्गू किसके पीछे भागा और क्यों ?

उत्तर—अरे, अरे, अरे कहता हुआ भग्गू संतू के पीछे-पीछे भागा जो एक मछली अंगोछे में उठाकर बाहर की ओर सरपट भाग रहा था। संतू मुर्दा मछली लेकर भागा था। इसीलिए भग्गू उसका पीछा कर रहा था। भग्गू को डर था कि संतू मछली को कुएँ में डाल देगा। इसके चलते उसे डाँट पड़ेगी। संतू से मछली वह वापस
चाहता था।

13. संतू क्यों उदास हो गया?

उत्तर-संतू यह जान कर निराश हो गया था कि मछली कुछ देर के बाद कट जायेगी। वह मछली को पालना चाहता था। मछली से बिछुड़ने के कारण वह दु:खी हो गया।

14. पिताजी किससे नाराज थे और क्यों?

उत्तर-पिताजी नरेन से नाराज थे, क्योंकि बच्चे मछलियों के कारण स्वयं परेशान और उद्विग्न थे और साथ ही भग्गू को भी परेशान कर रहे थे। बच्चों की बाल-सुलभ जिज्ञासा मछली-पालन और मछली के साथ खेलावन में थी। एक बच्चा एक मछली लेकर भाग गया। पीछे-पीछे भग्गू को भागना पड़ा। छीना-झपटी की
स्थिति आ गई थी। पिताजी इन्हीं हरकतों के कारण नाराज हुए थे।

15. संतू भींगने से बचने के लिए कहाँ खड़ा था?

उत्तर-संतू भीगने से बचने के लिए एक मकान के नीचे खड़ा हो गया था ।

16. संतू के विरोध का क्या अभिप्राय है?

उत्तर—संतू में मनुष्यता एवं अहिंसा के
गुण में ममता के गुण भी होते हैं। आज का मनुष्य अपने आदर्श को भूलकर इन गुणों से दूर रह जाता है। है आज का मनुष्य स्वार्थ में अंधा है। कमजोरों की सहायता की जगह वह अपनी ही स्वार्थ की सिद्धि में लगा रहता है। मौन मछलियों का कटना वह देख नहीं पाता था। वह उनकी रक्षा करना चाहता है। संतू ममत्व से आप्लावित है। सभी प्राणियों में हमें अपनी तस्वीर देखनी होगी।

17. दीदी कहाँ थी और क्या कर रही थी?

उत्तर-दीदी घर के एक कमरे में थी। वह लेटी हुई थी और सिसक-सिसक कर रो रही थी। हिचकी लेते ही दीदी का पूरा शरीर सिहर उठता था।

10th Hindi  Subjective (Short) Question Chapter 10 Class (क्लास) 10 हिन्दी सब्जेक्टिव क्वेशन चैप्टर 10 कक्षा 10 हिन्दी सब्जेक्टिव अध्याय 10  Matric (मैट्रिक) Subjective Hindi 10th Hindi Subjective (Short) Question Chapter 10